Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: बिग बॉस में नजर आ चुके यूट्यूबर और UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। देहरादून के रायपुर थाने में उनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत सोशल मीडिया क्रिएटर आयुष थपलियाल ने दी है।

पुलिस के मुताबिक बालावाला के विवेक विहार निवासी आयुष थपलियाल ने शिकायत में बताया कि 3 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे अनुराग डोभाल अपने पांच-छह साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस आए। शिकायत में छोटा पंडित उर्फ खुखरी और टाइगर नाम के लोगों का भी जिक्र किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
Ad

मोबाइल छीनने और निजी डेटा ट्रांसफर कराने का आरोप

आयुष ने आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद उनके साथ मारपीट की गई और बाल खींचे गए। शिकायत के अनुसार टाइगर और खुखरी ने कमर में लगे हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

आयुष का यह भी आरोप है कि अनुराग ने दबाव बनाकर उनके फोन से निजी डिजिटल डेटा अपने पास ट्रांसफर करवाया। इसके अलावा उनसे जबरन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करवाया गया। शिकायत में घर से जरूरी सामान ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साले से मारपीट के मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

अनुराग डोभाल इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 8 अक्टूबर को उन्हें अपने साले के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के बाद उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी।

रितिका ने आरोप लगाया था कि अनुराग पुलिस स्टेशन में रहने के दौरान भी व्हाट्सऐप ब्रॉडकास्ट चैनल पर संदेश डाल रहे थे और गलत दावे कर रहे थे। उन्होंने अनुराग के व्यवहार पर भी सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन

रितिका के मुताबिक अनुराग उस जगह पहुंचे थे जहां उनका भाई काम करता है। काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय उनके भाई को 25 से 30 लड़कों ने घेर लिया….जबरन गाड़ी में बैठाया और मारपीट की।

फिलहाल आयुष थपलियाल की शिकायत पर दर्ज नए मुकदमे में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें