उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: देहरादून के रायवाला क्षेत्र से एक अन्य व्यक्ति के साथ हरिद्वार पहुंची महिला को रानीपुर मोड़ के पास उसके पति और ससुर ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया और चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की। महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मामले में महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार महिला दूसरे व्यक्ति के साथ हरिद्वार आई थी। इसी दौरान उसका पति अपने पिता के साथ रानीपुर मोड़ के पास पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने महिला और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया गया। इसके बाद चुन्नी से उसका गला घोंटने का प्रयास करने का आरोप है।

महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा। शिकायत के मुताबिक उसके सीने, सिर और गुप्तांग पर भी हमला किया गया। इससे उसके मुंह और सिर से खून निकलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी

इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय उसका पति और ससुर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें