हरिद्वार: उत्तराखंड में रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन रोकने और यात्रियों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लक्सर जीआरपी और एसओजी हरिद्वार की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कैनूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस के मुताबिक 17 मई 2024 की रात करीब एक से दो बजे के बीच ज्वालापुर और लक्सर रेलवे स्टेशनों के बीच चार से पांच बदमाशों ने रेलवे सिग्नल के साथ छेड़छाड़ कर ट्रेन को रोक दिया था। इसके बाद बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। घटना के बाद जीआरपी लक्सर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान कैनूर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की….लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने 7 जनवरी 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
13 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैनूर ऐथल रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मौजूद है और वहां से भागने की कोशिश कर सकता है। सूचना मिलते ही लक्सर जीआरपी और एसओजी जीआरपी हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया…जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कैनूर के खिलाफ जीआरपी देहरादून, जीआरपी लक्सर और जीआरपी प्रयागराज में लूट, चोरी और रेलवे अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी उत्तर भारत में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस गिरोह पर सुनसान स्थानों पर रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेनों को रोकने और यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने का शक है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी 
