देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन 2026 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और देश-विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को युवा-केंद्रित और नवाचारपूर्ण बनाया जाए, ताकि सम्मेलन अपनी अलग पहचान बना सके। इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों की पहचान कर उन्हें आमंत्रित करने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
Ad

बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से प्रवासी उत्तराखण्डियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाए। उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लेकर राज्य के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सम्मेलन का आयोजन देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों की प्रगति से तीन से चार दिन के भीतर अपडेट देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं

सम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों के आवागमन, परिवहन, वाहनों, ठहरने और भोजन की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा उद्घाटन सत्र, विभिन्न विषयों पर होने वाली बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां तय समय में पूरी करने को कहा गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं और नीतियों पर आधारित लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इनके माध्यम से प्रवासी उत्तराखण्डियों को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पहलों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 'ओए लकी लकी ओए' जैसी फिल्मी चोरी

प्रमुख सचिव ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, सी. रविशंकर, राजेंद्र कुमार, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चन्द्र नौटियाल, उपनिदेशक सूचना बद्री चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें