उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों के कुल 113 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक समेत नौ श्रेणियों के पद शामिल हैं।

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के छह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच, आबकारी निरीक्षक के पांच, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह और खांडसारी निरीक्षक के तीन पदों पर चयन किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Ad

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के नाम और अनुक्रमांक के साथ मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्तांक और कटऑफ अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त 113 पदों पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें