रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी, मौत
लालकुआं। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव मंगलवार देर रात घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी लालकुआं से सटे वीआईपी गेट स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी संजय सक्सेना की बेटी थी। वह बिंदुखत्ता स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाने की शौकीन थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार रात मोबाइल चलाने में काफी देर तक व्यस्त रहने पर उसके 16 वर्षीय बड़े भाई ने उसे टोका और डांटा था। इसके कुछ समय बाद परिजनों ने किशोरी को कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
: बैंक खाते को लेकर विवाद, टैक्सी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास
हल्द्वानी। बनभूलपुरा निवासी एक टैक्सी चालक ने बैंक खाते से जुड़ी कथित परेशानियों के चलते दुर्गा सिटी सेंटर स्थित निजी बैंक के सामने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को रोक लिया और उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
टैक्सी चालक के अनुसार, उसने करीब चार महीने पहले निजी बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाया था। कुछ समय बाद बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया। चालक का आरोप है कि कई बार सत्यापन कराने के लिए बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद उसका खाता चालू नहीं किया गया। इससे वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।
घटना के दौरान पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। चालक को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग संबंधी विवाद या आर्थिक परेशानी की स्थिति में कानून के दायरे में रहकर समाधान तलाशें और किसी भी तरह का आत्मघाती कदम न उठाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
