हाईकोर्ट का आदेश, सहायक अध्यापक के 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के 451 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2021 में विज्ञापित इन पदों पर लंबे समय से नियुक्तियां नहीं होने का मामला बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया।
मामले के अनुसार, सूरज गैरोला, मनोज पांडे और अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2019-20 में सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के 2287 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। हालांकि, कोरोना काल में सीटीईटी परीक्षा में देरी के कारण कई अभ्यर्थी डीएलएड उत्तीर्ण होने के बावजूद पात्रता से वंचित रह गए थे।

याचिका में बताया गया कि हाईकोर्ट ने ऐसे अभ्यर्थियों को विशेष छूट देने पर विचार करने को कहा था। इसके बाद तत्कालीन शिक्षा सचिव ने 20 सितंबर 2021 को न्यायालय में लिखित अंडरटेकिंग दी थी कि संबंधित अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी।
इसके बाद शिक्षा विभाग ने 451 अतिरिक्त पद चिह्नित कर 11 अक्टूबर 2021 को इनके लिए विज्ञप्ति जारी की थी। हालांकि, इन पदों पर अब तक नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। हाईकोर्ट के ताजा निर्देश के बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
