देहरादून: उत्तराखंड में स्कूली विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के लिए बजट स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में सड़क निर्माण तथा हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्माण कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये की मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले सामान्य, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें देने के लिए 52.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है।

वहीं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री और मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 72 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर किए जाने को भी अनुमति दी गई है।
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के कनालीछीना विकासखंड की ग्राम पंचायत भौतड़ी में आंतरिक सीसी मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए 80 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें पहली किश्त के रूप में 48 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन भी शामिल है।
इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के दिनेशपुर नगर पंचायत में नाली सहित 5 किलोमीटर लंबे टाइल्स मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 9.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पहली किश्त के रूप में 1 करोड़ रुपये जारी किए जाने का अनुमोदन भी किया गया है।
इस तरह राज्य में विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने के साथ सड़क निर्माण और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए भी बजट मंजूर किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी 
