उत्तराखंड: रामनगर की बेटी ने किया नाम रोशन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर की बेटी माहम अली ने सीबीएसई हाई स्कूल में लहराया परचम, हासिल किए 98% अंक सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही रामनगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र की होनहार छात्रा माहम अली ने 98% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


माहम अली सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पीरू मदारा (रामनगर) की छात्रा हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि से उन्होंने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
उनकी इस सफलता पर पिता असद अली व उनकी माता ने अपनी बेटी पर गर्व जताया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही माहम के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है। परिजनों का कहना है कि माहम की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस परिणाम को संभव बनाया है।


क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षाविदों ने माहम अली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को ढेरों बधाइयां दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें