bhukamp

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, यहाँ दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए…जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया…जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। इसके करीब 14 मिनट बाद दूसरा झटका सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.6 दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि दोनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके हल्के होने के बावजूद लोगों में घबराहट देखी गई और कई लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सभी तहसीलों से मिली जानकारी के आधार पर कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….

भूकंप के इन हल्के झटकों के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें