रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला द्वारा नाबालिग बच्ची के अपहरण का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को कलियर क्षेत्र से एक महिला नाबालिग बच्ची को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई थी। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ निवासी आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला कुछ दिन पहले ही लखनऊ से कलियर में रहने आई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची को सकुशल बरामद किया।
एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि आरोपी महिला बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उसे दिल्ली और अन्य स्थानों पर घुमाया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बच्ची से भीख मंगवाई गई।
आरोपी महिला बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी…लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी बच्ची को बेचने की योजना बना रही थी या किसी अन्य गलत गतिविधि में शामिल थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
