मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
कालाढूंगी रोड पर कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया डामरीकरण, युद्धस्तर पर जारी है कार्य हल्द्वानी शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है। एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत यूयूएसडीए (UUSDA) द्वारा शहर में सड़कों के डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कालाढूंगी रोड स्थित कुसुमखेड़ा चौराहे पर डामरीकरण का कार्य किया गया।
सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारी लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। डामरीकरण के माध्यम से सड़क की स्थिति में सुधार लाने और आमजन के आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को खराब सड़कों से राहत मिल सके।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार एवं डामरीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही सड़क सुरक्षा में भी सुधार होने की उम्मीद है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
