हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत

वर्ष 2025 में LIU ने की थी मामले की जांच, अब विधायक से दोबारा बात करेगी हल्द्वानी पुलिस

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की ओर से फोन टैपिंग और मोबाइल से जुड़ी आशंकाओं के संबंध में की गई शिकायत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने स्थिति स्पष्ट की है। एसएसपी के अनुसार, इस मामले में वर्ष 2025 में स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) के माध्यम से जांच कराई गई थी। पुलिस जांच के दौरान कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए थे।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक, विधायक ने विकास बिष्ट और आशीष कुंथल के नामों का उल्लेख करते हुए शिकायत दी थी। विकास बिष्ट विधायक के सोशल मीडिया का काम देखता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिनके आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात

एसएसपी ने बताया कि विधायक सुमित हृदयेश ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक कंपनी से भी अपने मोबाइल की जांच कराई थी। अब हल्द्वानी पुलिस विधायक से संपर्क कर पूरे मामले के संबंध में बातचीत करेगी। इस प्रक्रिया में LIU, पुलिस और एसओजी की टीम भी विधायक से जानकारी लेगी।

उन्होंने कहा कि यदि विधायक की ओर से कोई नई शिकायत या ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं, तो उनके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई विधायक से बातचीत और उपलब्ध कराए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें