देहरादून। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को राज्य और जिला स्तर पर स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों में जिन कौशलों की मांग है…युवाओं को उसी के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उद्योगों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रदेश का स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी जिलों की डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान जल्द तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना बनाते समय जिले में रोजगार की संभावनाओं, प्रशिक्षण की उपलब्ध सुविधाओं और उद्योगों में जरूरी कौशल का आकलन किया जाए। जिन क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं…..लेकिन उनके अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं हैं उन्हें चिह्नित कर नए कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरत और प्रशिक्षण संस्थानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण के बीच के अंतर को दूर करना जरूरी है। इसके लिए रोजगार के अवसरों और प्रशिक्षण के लक्ष्यों का आकलन किया जाए। उभरते हुए कौशल क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस काम में सेतु आयोग के अध्ययन का उपयोग करने को भी कहा गया।
मुख्य सचिव ने कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के मानक तय किए जाएं….ताकि उनकी गुणवत्ता में एकरूपता बनी रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आकलन करने और उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का मकसद केवल युवाओं को प्रशिक्षण देना नहीं…बल्कि उन्हें उद्योगों की मांग के मुताबिक दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए।
बैठक में सचिव सी. रविशंकर, श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव मनुज गोयल, रोहित मीणा, नवनीत पाण्डे, अनुराधा पाल, नरेंद्र सिंह भंडारी, भारतीय उद्योग संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीआईआई के निदेशक गौरव लांबा और बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर के डॉ. सचिन शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
