उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शहरी स्थानीय निकायों और पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि मंजूर की है। सरकार की ओर से शहरी निकायों को 328.278 करोड़ से अधिक की तीसरी किश्त जारी करने और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को 3 करोड़ देने की स्वीकृति दी गई है।

यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के आधार पर जारी की जाएगी। छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियां आने की प्रतीक्षा में फिलहाल पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार धनराशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में अक्टूबर से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए शहरी स्थानीय निकायों को 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?

इसके साथ ही अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक की दूसरी छमाही किश्त के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल 3 करोड़ देने की भी स्वीकृति दी गई है।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। यहां कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इस काम के लिए 72.63 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कुल स्वीकृत राशि का 60 प्रतिशत यानी 43.578 लाख पहली किश्त के रूप में जारी करने के लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

इस सड़क के बनने से संबंधित क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें