हरिद्वार : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरिद्वार में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की और देशभर से आए संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के उद्घाटन तक सीमित नहीं है…बल्कि यह सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अद्वितीय उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचार समाज को सेवा और मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतंभरा जी के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि उनका जीवन राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के विकास, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और अन्य धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से संतों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर देशभर से आए संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
