हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकार 11 और प्राधिकरण एवं उनके बीच एक मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। पांच मुकाबले की सीरीज का यह दूसरा मुकाबला था। टॉस जीतकर प्राधिकरण के कप्तान एपी वाजपेई ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पत्रकार 11 के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में प्राधिकरण 11 को बाधकर रखा लेकिन उसके बाद रन बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्राधिकरण के लिए सूरज ने सर्वाधिक 39 और अभिषेक ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में प्राधिकरण 11 ने 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाजी में प्रदीप दो, समीर 12, कुलदीप पांडे 16 ,रोहित 7, एपी वाजपेई 6,सूरज तीन और पांडे जी 0 रन बन पर आउट हुए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, केदारनाथ के एक मार्ग पर लगा प्रतिबंध

पत्रकार 11 ने एक्स्ट्रास के रूप में 27 रन दिए। इसके साथ ही ग्राउंड फील्डिंग भी लचर रही,जिसकी बदौलत प्राधिकरण 11 एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। पत्रकार 11 की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो पंकज पांडे ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। तो वहीं राधे मोहन कांडपाल को दो, संतोष जोशी एक और दिनेश पांडे को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) PCS अधिकारियों के तबादले

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत बेहद खराब रही और फिर प्राधिकरण 11 के गेंदबाजों ने उन्हें उभरने का मौका ही नहीं दिया। पत्रकार 11 की ओर से अंकित शाह ने 22, राधे मोहन ने 17 और चंदन बिष्ट 13 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहा। पत्रकार 11 की पूरी टीम 18.1 ओवर में 115 पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 39 रन से प्राधिकरण 11 के नाम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी मौसम की चेतावनी

इसी के साथ अब पांच मुकाबले की सीरीज एक-एक पर आ गई है।

पत्रकार 11 के स्कोर कार्ड की बात करें तो जीवनराज दो, पवन तीन,तारा जोशी 9, संतोष 6 ,दिनेश पांडे 4 पंकज पांडे दो और रक्षित टंडन शून्य पर आउट हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें