Deharadun News- उत्तराखंड में ज्यादातर भवन निर्माण अब कंप्लीट ठेका देने के साथ ही किए जा रहे हैं ऐसे में ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल कर कमजोर भवन बनाए जाने की शिकायतें अक्सर मिलती है लेकिन मुकदमा दर्ज जैसी घटनाएं कम होती है, राजधानी देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब 70 लाख रुपए का ठेका देर कर भवन स्वामी ने जब भवन बनवाया तो गृह प्रवेश के कुछ दिन बाद ही घर में दरारें आ गई और बरसात में छत टपकने लगी, लिहाजा अब मामले में गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला नेहरू कॉलोनी थाने बद्रीश कॉलोनी का है जहां रहने वाले हिमांशु कुमार ने थाने में शिकायत देकर बताया कि 2017 में मकान बनाने के लिए ठेकेदार दिनेश चतुर्वेदी को 70 लाख का ठेका दिया, और जुलाई 2018 में मकान बनाकर ठेकेदार ने दिया पीड़ित ने बताया कि ग्रह प्रवेश के कुछ दिन बाद ही बारिश आने पर मकान की छत से बारिश की बूंदे टपकने लगी जिसके बाद भवन स्वामी ने ठेकेदार को सूचना दी तो ठेकेदार दो श्रमिकों को लेकर छत पर आकर लीपापोती कर कर चला गया। कुछ ही समय बाद जगह-जगह से दरारें पड़ने शुरू हो गई।
दीवारों से रेत झड़ने लगा और लेंटर पर भी दरारें आ गई। 2019 में शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार ने मकान मरम्मत नहीं कराया 30 जुलाई की सुबह जब भवन स्वामी अपने कमरे में बैठे थे तो अचानक छत से पीओपी का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। जिससे वह बाल-बाल बचे, जिसके बाद उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। वहीं पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
