लालकुआं- कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में लालकुआं पहुंचने पर जैसे चोरों उचक्को की बाहर आ गई हो, परिवर्तन यात्रा के दौरान उचक्को एवं झपटमारो ने आधा दर्जन मोबाइल व दो नेताओं के पर्स चोरी कर हजारों रुपए की नकदी उड़ा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वीआईपी गेट से लालकुआं हाट बाजार तक निकली परिवर्तन यात्रा व जनसभा के दौरान झपटमारो एवं उचक्को का आतंक व्याप्त रहा।
उन्होंने कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजेंद्र दुर्गापाल, विमला जोशी, मुन्ना सिंह, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के प्रवक्ता इमरान खान, कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र खनवाल के मोबाइल व पर्श चोरी कर लिए। जबकि कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा का पर्स चोरी कर हजारों रुपए उड़ा लिए। इसके अलावा भी रैली में शामिल कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली है।वही रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद रावत ने भी बताया कि उनका मोबाइल भी परिवर्तन रैली में गुम हुआ ।परिवर्तन यात्रा के दौरान मंच में जनसभा के बीच बीच में संचालन कर रहे कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं के मोबाइल खोने की सूचनाएं दी जा रही थी। लेकिन रैली समाप्त होने तक किसी का भी न तो मोबाइल मिला और ना ही पर्स।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
