ifs transfer

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसएसपी बदले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर यह है कि पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है डेढ़ दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं ।पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजस रौतेला का ट्रांसफर हो गया है। उनके स्थान पर नीलेश आनंद भरेण कुमाऊं के डीआईजी होंगे। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत के जिला पुलिस मुखियाओं के स्थानांतरण भी कर दिए गए हैं।

आज देर रात कुल मिलाकर 20 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। नैनीताल के एसपी और बागेश्वर के प्रभारी एसपी देवेंद्र पींचा अब चंपावत के एसपी बनाए गए हैं।

जबकि चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह को पिथौरागढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है और पिथौरागढ़ के एसपी सुखवीर सिंह को अईआरबी प्रथम का सेनानायक बना कर रामनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें