नैनीताल– उत्तराखंड में नैनीताल के एक प्रतिष्ठित होटल की दीवार पर एक युवा गुलदार काफी देर तक किसी का इंतजार करता नजर आया। होटल प्रबंधकों ने इसे पॉजिटव लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य के साथ नैनीताल को वन्यजीव दर्शन वाला बताया है। हालांकि उन्होंने क्षेत्र के लोगों को अंधेरा होने के बाद सतर्कता के साथ चहलकदमी करने की सलाह भी दी।
नैनीताल में मल्लीताल के अयारपाटा के जंगलों से लगे एक बड़े होटल की बाउंड्री वाल के ऊपर एक गुलदार चढ़ गया । बाउंड्री के एक तरफ आम सड़क और दूसरी तरफ होटल की पार्किंग है । दीवार के दोनों तरफ सी.सी.टी.वी.कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें एक से दो वर्ष की मादा गुलदार के सुंदर वीडियो रात 12 बजकर 55 मिनट में कैद हो गए हैं । मादा गुलदार बीती एक अप्रैल की रात लगभग एक बजे सड़क मार्ग से घूमते हुए होटल की दीवार पर चढ़ गयी ।

काफी देर तक दीवार पर बैठे रहने के बाद वो किसी चीज का पीछा करते हुए दीवार से कूदी और एकाएक मन बदलते हुए हवा में ही वापस दीवार पर चढ़ गई । इसके बाद, बेहद चौकन्नी मादा गुल्दार इधर उधर देखती नजर आई । वीडियो में कुछ समय बाद वो दीवार से उतरकर जंगल को जाती हुई नजर आई ।
होटल प्रबंधक डूंगर सिंह जीना से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने घने जंगल से लगे इस क्षेत्र में बार्किंग डियर और जंगल फॉक्स समेत कई जानवर देख लिए है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और आम लोगों की सुरक्षा के लिए नाईट विजन सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि वो रात के अंधेरे में अकेले नहीं निकलें, क्योंकि उन्होंने कई बार इस क्षेत्र में गुलदार देख लिया है ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
