उत्तराखंड में भीमताल और नैनीताल के व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर राज्य सरकार से बाजार बन्द करने का काला कानून वापस लेते हुए राजकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला फूंका ।भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने अर्धनग्न होकर सरकार से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की मांग की है । व्यापारियों ने जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए लॉक डाउन में व्यापारियों को राहत देने की मांग की ।
नैनीताल में भी उद्योग व्यापार मंडल मल्लीताल के व्यापारियों ने बाजार में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । व्यापारी नेता किशन सिंह नेगी ने सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों ने राजकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का व्यापारियों के खिलाफ बयानबाजी करने पर पुतला भी फूंका ।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द करते हुए उन्हें डेढ़ माह से अधिक हो गया है । उनका व्यापार पूरी तरह से बंद है, लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो रही है उसके बावजूद भी लॉक डाउन की अवधि राज्य सरकार बढ़ाते जा रही है । यही कारण है कि उनकी जमा पूंजी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है । कहा कि अगर इस तरह के हालात रहे तो उनको रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा । जिस तरीके से बैंक व्यापारियों पर दबाव बनाकर किस्त जमा करने को कह रहे हैं वह गलत है । इसका वह विरोध करते हैं और राज्य सरकार जल्द से जल्द लॉक डाउन खोलने की मांग कर रहे हैं ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
