Haldwani: कोरोना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली है। प्रदेश में कई बच्चे अनाथ हो गये। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में आया है। जहां कोरोना ने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। शहर में सस्ता गल्ला विक्रेता के परिवार में दो दिन में दो सदस्यों की मौत हो गई। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
कुंवरपुर निवासी लाखन सिंह धारियाल 37 की कुंवरपुर में सस्ता गल्ला की दुकान है। परिवार में पिता नर सिंह, माता गीता देवी, भाई, पत्नी और दो पुत्र थे। जानकारी देते हुए पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व परिवार के तीन लोगों को कोरोना हो गया था। जिसके बाद तीनों निजी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह लाखन सिंह की माता गीता देवी की मौत हो गई। शनिवार करीब 11 बजे लाखन सिंह की भी मौत हो गई।
सस्ता गल्ला विक्रेता की पत्नी, एक 9 और एक पांच साल का पुत्र और एक छोटा भाई हैं। लाखन सिंह धारियाल ने दो दिन पहले पूर्ति निरीक्षक को अस्पताल से मैसेज किया था।
शायद उसे अपनी मौत को अंदाजा हो गया था। इसलिए बार-बार मैसेज कर निवेदन करता रहा कि उसकी मौत के बाद सस्ता गल्ला की दुकान उसकी पत्नी के नाम करा देना, जिससे उसकी पत्नी दो बच्चों को पाल सके। पूर्ति निरीक्षक बार-बार उसे दिलासा देते रहे कि ऐसा कुछ नहीं होगा हिम्मत रखों, लेकिन आखिर में उसने दम तोड़ दिया। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि लाखन सिंह धारियाल अपने अंतिम समय में बच्चे और पत्नी को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि वह एक बेटे के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। साथ ही दुकान भी पत्नी की नाम की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
