नई दिल्ली- कोरोना का कहर कम होते ही भारतीय रेलवे रफ्तार भरने को तैयार है। जो लोगों को लिए अचछी खबर है। रेलवे बोर्ड की पहल पर कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू की जा रही हैं। ये ट्रेनें अभी पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में 18 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें निरस्त हैं, इन्हें फिर से 15 जून से चलाया जाएगा। ये सभी स्पेशल ट्रेनें दिल्ली व मुंबई रूट चलाई जाएंगी। हालांकि अभी निरस्त पैसेंजर और डेमू ट्रेनों के संचालन पर कोई विचार नहीं किया गया है। दिल्ली व मुंबई रूट पर और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इसके अलावा पूर्वी मध्य रेलवे ने उन ट्रेनों का विवरण साझा किया है जिनकी सेवाएं 5 और 6 जून से बहाल की जा रही हैं। इन ट्रेनों को पहले रेलवे द्वारा जोन के विभिन्न वर्गों में निलंबित कर दिया गया था। पूर्व मध्य रेलवे ने एक ट्वीट में उन ट्रेनों का विवरण साझा किया जिनकी सेवाएं बहाल की जा रही हैं। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट वही रहेगा जो पहले की तरह था।
पांच और छह जून से शुरू होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन संख्या 03641/03642 पं दीन दयाल उपाध्याय जं-दिलदारनगर जं पैसेंजर स्पेशल 5 जून से फिर से शुरू
ट्रेन संख्या 03647/03648 दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 03356/03355 गया-किउल मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05519/05520 वैशाली-सोनपुर डेमू स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू स्पेशल 6 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05591/0552 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05579 दरभंगा-झांझारपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05580 झंझारपुर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल 6 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05230/05229 सहरसा-बरहरा कोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 05238/05237 बरहरा कोठी-बनमनखी डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू
ट्रेन संख्या 03224/03223 राजगीर-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से से शुरू
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
