- उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया के नाम पर लगी मुहर।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड में वन विभाग के मुखिया यानी हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (Head of Forest Force) पद के लिए डीपीसी हो गई हैं . अभी तक डीपीसी की तारीख को लेकर सस्पेंस चल रहा था, लेकिन आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में DPC कर दी गई हैं और शासन ने धनंजय मोहन को नया HOFF बनाने को लेकर फैसला लें लिया हैं। शासन में हॉफ पद के लिए गुरुवार यानी आज डीपीसी की तारीख की . जिसमें उत्तराखंड के नए हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई . मौजूदा वन विभाग के मुखिया अनूप मलिक के बाद सबसे सीनियर धनंजय मोहन, विजय कुमार और फिर समीर सिन्हा के नाम पर चर्चा हो रही थी . लेकिन अंत में सीनियर अधिकारी को ही मौका दिया गया।
अनूप मलिक 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं. जबकि, धनंजय मोहन 1988 बैच के अधिकारी हैं. वहीं, विजय कुमार भी 1988 बैच के ही अधिकारी हैं. हालांकि, विजय कुमार इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत हो रहे हैं. विभाग में इसके बाद 1990 बैच के अधिकारी समीर सिन्हा भी इस रेस में शामिल बताए जा रहें थे। वन विभाग के मुखिया पद के लिए डीपीसी की बैठक में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, उत्तराखंड के मौजूदा हॉफ अनूप मलिक और कमेटी के लिए भारत सरकार की ओर से नामित हिमाचल के हॉफ मौजूद रहें।
बता दें कि उत्तराखंड में इस समय अनूप मलिक वन विभाग के मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे हैं. करीब 1 साल पहले ही अनूप मलिक को हॉफ बनाया गया था. उससे पहले अनूप मलिक जायका प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देख रहे थे. अनूप मलिक की सेवानिवृत्ति इसी महीने 30 अप्रैल को है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
