देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। इस दौरान मतदान केंद्र के भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता जांचकर समय रहते कमियों को दूर किया जाए।
इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में निर्धारित समय के अनुसार भाग लेना सुनिश्चित करने को कहा गया।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी जिलों में स्वीप प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बूथ और विधानसभा स्तर पर चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों का विवरण तैयार करने के साथ ही जरूरी वाहनों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार करने को कहा गया।
सीईओ ने अधिकारियों को बताया कि आने वाले समय में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान जिलों में चल रही चुनावी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसलिए सभी जिलों को तय समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR की प्रगति की जानकारी भी जिलाधिकारियों से ली। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी 2026 में SIR से संबंधित जिलाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकों का विवरण उपलब्ध है।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
