हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 39.87 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी है। इसमें पेयजल, सड़क, एसटीपी, सोलर ऊर्जा, पार्किंग, मंदिर सौंदर्यीकरण और रिवरफ्रंट विकास से जुड़े काम शामिल हैं।

हल्द्वानी में पेयजल और जल गुणवत्ता प्रयोगशाला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के वार्ड नंबर 60 स्थित मधुवन एन्क्लेव में नलकूप और ऊर्ध्व जलाशय के निर्माण के लिए 4.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

एसटीपी पर सोलर लगाने के लिए भी मंजूरी

ऋषिकेश के लक्कड़घाट में 26 एमएलडी एसटीपी और 0.0500 एमएलडी को-ट्रीटमेंट प्लांट पर ग्रिड सोलर लगाने के लिए 4.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं टिहरी के 5 एमएलडी एसटीपी चोरपानी ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर अधिष्ठापन के लिए 2.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन

सड़कों और हैलीपैड के कामों को भी मंजूरी

चमोली के देवाल विकासखंड के वाण में हैलीपैड निर्माण के लिए बची हुई धनराशि के रूप में 1.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में निसनी लिंक मोटर रोड के सुधार के लिए 3.17 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

चंपावत में बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 1.67 करोड़ रुपये और टिहरी गढ़वाल के थौलधार विकासखंड में उप्पू से औलणी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए 3.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नंदा राजजात को लेकर पार्किंग और शौचालय का निर्माण

चमोली में नंदा राजजात से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है। देवाल के वाण पड़ाव हैलीपैड के पास सरफेस पार्किंग और शौचालय निर्माण के लिए 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मुंदोली के डनाला तोक में अस्थायी पार्किंग के लिए 40.22 लाख रुपये और सुराई तोक में अस्थायी पार्किंग के लिए 30 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख

अल्मोड़ा और अन्य जिलों में भी विकास कार्य

अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मानसून अवधि में सड़कों के निर्माण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से लोक निर्माण विभाग को 1 करोड़ और ग्राम्य विकास विभाग को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 74.44 लाख रुपये तथा कनालीछीना के ग्राम पंचायत भौतली में आंतरिक सीसी मार्ग के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात

हरिद्वार के बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण और चौड़ीकरण से जुड़े चार निर्माण कार्यों के लिए 3.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

धारचूला में रिवरफ्रंट और हाईकोर्ट में CCTV

पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी के किनारे पैदल चलने वालों के लिए रिवरफ्रंट विकसित करने की परियोजना के लिए 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय परिसर में CCTV कैमरे लगाने के लिए 77.29 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

इन स्वीकृतियों के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पेयजल, पर्यटन और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें