Nainital News: कभी-कभी ऐसे मामले आते है जिस सुनकर लोग भी हैरान हो जाते है। अब ताजा मामला नैनीताल का है। जहां एक किशोर ने अपनी ही बहन से ठगी कर ली। उसके बहन के खाते से 1.37 लाख की रकम निकाल ली। जब बैंक पासबुक में रूपये निकले दिखे तो बहन हैरान हो गई। ऐसे में उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस जांच पता चला कि युवती के एटीएम से उसका भाई ही कई बार पैसे निकालते दिखा। जिसके बाद त्र पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग कर परजिनों को सौंप दिया है। आगे पढ़िये…
जानकारी के अनुसार एक युवती नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में कार्यरत है। युवती ने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाई तो खाते में रूपये निकले थे। जिसके बाद उसने तत्काल खाते को सीज करवा दिया। और फिर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस को बैंक से जानकारी मिली कि एटीएम से ही रकम निकाली गई है।
इसके बाद पुलिस युवती के आवास के निकट के एटीएम चेक करने पहुंची, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें कई बार युवती का भाई ही एटीएम से पैसे निकालते दिखा। जिसे देख पुलिस भी हैरान हर गई। वहीं जब यह बात घरवालों को पता चली तो उनके भी होश उड़ गए। इस मामले में कोतवाल प्रीतम सिंह का कहना है कि युवती के भाई को कोतवाली में पूछताछ और काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
