नैनीताल – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ इन दिनों कुमाऊं की हसीन वादियों में पहुंचे हैं आज विराट कोहली ने भवाली स्थित नीम करोली बाबा महाराज के आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय लोगों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विराट कोहली संग फोटो भी खिंचवाई।इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
बता दें कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। हाल में विराट ने वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अब श्रमिकों को मिलेगा घर बैठे इलाज और कई नई सुविधाओं का लाभ, जानिए कैसे
उत्तराखंड में सड़क हादसों के घायलों को जल्द मिलेगा इलाज, 112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं
नैनीताल की इस सड़क की खुलेगी पूरी पोल? तीन हफ्ते में आएगी रिपोर्ट
CM धामी ने दी एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल को श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : भाई से कहासुनी के बाद युवती ने पुल से लगाई छलांग
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार में नकल माफियाओं की जगह सलाखों के पीछे, UTU परीक्षा लीक करने वाला धरा गया
हल्द्वानी : कनिका वासुदेव पी.डब्लू.सी. अध्यक्ष व कनिष्क ढींगरा युवा अध्यक्ष मनोनित
नैनीताल : यहां मची चीख पुकार, खाई में गिरी टैक्सी 
