Haldwani News- हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले । एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा ।एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी,, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 

