हल्द्वानी- महिलाओं को सम्मोहित कर ठगने वाले तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे दिया था घटना को अंजाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Lalkuan News- हल्द्वानी से ऑटो द्वारा लालकुआं आई बिंदुखत्ता निवासी महिला से अज्ञात बदमाशों ने उन्हें सम्मोहित कर 1 लाख रुपए के गहने उड़ा लिए। घटना के बाद पीड़ित वृद्धा महिलाओं ने स्थानीय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है जिनमें तीनों थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

घटना का विवरणः-
दिनांक 24-09-2021 को कोतवाली लालकुआं पर वादिनी श्रीमती पार्वती देवी पत्नी बहादुर राम नि0 पूर्वी राजीवनगर बोरिंग पट्टा बिंदुखत्ता लालकुआं ने कोतवाली लालकुआं आकर लिखित तहरीर दी गयी कि दिंनांक 12-09’2021 को समय लगभग 2ः00 बजे वादिनी अपनी बहु के साथ गांधी स्कूल हल्द्वानी से वापस अपने घर टैम्पू से आ रहे थे । टैम्पू में दो लड़के पहले से ही बैठे थे वापस आते समय टैम्पू वन विभाग डिपो न. 4 लालकुआं के पास उसका टायर पंचर हो जाने के कारण टैम्पू से उतरकर पैदल लालकुआं आने लगे । टैम्पू में बैठे ये दोनों लड़के भी हमारे पीछे आने लगे ।

तथा उस वक्त जेवर पहने हुए थे चोरी एवं छीना झपटी के डर के कारण वादिनी द्वारा अपने गले का मंगलसूत्र डेढ़ तोले का व आधा तोले के टाप्स जिनका बाजारी कीमत लगभग 90,000/- को उतारकर रूमाल में बांध कर हाथ में पकड़ लिए चलते-चलते जब लालकुआं स्टेशन पार करके के पश्चात जंगलात गैट पर पहुँचे तो प्यास लगने के कारण हम नल के पास रूक गये तभी उक्त दोंनो लड़को में से एक लड़के ने मुझ से कहा तुम मेरा पर्स पकड़ लो हम खाना खाकर आते है ओर कुछ कागज व रूमाल मुझे पकड़ा दिया तथा इसी के बीच इनके द्वारा हड़बड़ी मचा कर मेरा रूमाल जिसमें मेरे सोने के जैवरात थे बदल कर अपना रूमाल मुझे दे कर मेरे रूमाल लेकर चले गये मैंने सोचा यह मेरा ही रूमाल है । पानी पीकर जब रूमाल मैने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें मेरे सोने जेवर के जगह पत्थर मिलें मैनें उन दोंनों लड़को को काफी ढूंढा का प्रयास किया पर वो नहीं मिले । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या-326/2021 धारा 420 आईपीसी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह


पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-
उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ एंव वरि0उ0नि0 के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया गठित टीमों के द्वारा सर्विलांस की मदद एंव घटनास्थल के आसपास एवं विभिन्न रोड पर लगे करीब 28 सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग चैक की गयी, उक्त घटना में शामिल अभियुक्तगणो अभियुक्त फऱमान पुत्र गुलाम नवी नि0 वार्ड न0-33 मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, 2-अभियुक्त आमिर पुत्र स्व0 मौ0 हनीफ नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 24 वर्ष, 3-अभियुक्त नौशाद पुत्र अब्दुल वाहिद नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटा गया माल एक पीली धातु का पैंडिल व आई0डी पार्वती देवी के नाम की बरामद कर किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर


अभियुक्तगणों का नाम पता:-
1- अभियुक्त फऱमान पुत्र गुलाम नवी नि0 वार्ड न0-33 मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष
2- अभियुक्त आमिर पुत्र स्व0 मौ0 हनीफ नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 24 वर्ष
3- अभियुक्त नौशाद पुत्र अब्दुल वाहिद नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1- वादिनी से लूटा गया मंगलसूत्र का पैंडिल पीली धातु का
2- वादिनी की आई0डी0
गिरफ्तारी टीम:-
1- वरि0उ0नि0 श्री हरीश पुरी
2- उ0नि0 तारा सिंह राणा
3- कानि0 रमेश नाथ

  1. कानि0 किशन नाथ

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें