नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरी कार चालक की मौत। दूरस्थ क्षेत्र लेटी बुंगा में एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मुताबिक हादसा नैनीताल के लेटी बुंगा क्षेत्र में हुआ जहां एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, स्थानीय लोगों ने दोपहर में कार खाई में गिरने की सूचना मुक्तेश्वर पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची जहां टीम ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी डूंगर सिंह नयाल के रूप में हुई है जो भाटलिया क्षेत्र में शराब की दुकान का सेल्समैन बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक मृतक डूंगर सिंह देर रात दुकान बंद कर घर को जा रहा था कि इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों के माध्यम से घटना का पता आज दोपहर को लगा जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

