हल्द्वानी- हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चला रहा है पिछले दिनों से लगातार चल रहे अतिक्रमण अभियान से जहां अतिक्रमणकारी खौफजदा तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। इन सबके बीच सोमवार यानी कल 3 अप्रैल तक मंगल पड़ाव स्थित सहकारिता दुग्ध संघ एवं विद्यालयों के सामने रोड के किनारे स्थित मीट मछली मार्केट मैं अवैध रूप से निर्मित दुकानों पर हटाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
इसके अलावा नगर निगम ने तिकोनिया से वर्क्स ऑफलाइन होते हुए रेलवे बाजार तिराहा होकर रेलवे फाटक तक जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सभी दुकान भवन स्वामी पर फुटपाथ एवं नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए 4 अप्रैल तक का समय दिया है। इसके अलावा हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम सीमा के अंतर्गत खुले में मीट चिकन मछली बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है और 5 अप्रैल के बाद अवैध दुकानें खुली पाई गई तो सारा सामान जप्त कर लिया जाएगा। नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने यह आदेश जारी कर दिया है लिहाजा एक बार फिर सोमवार से नगर निगम का बुलडोजर चलने की तैयारी में है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
