- उत्तराखंड…होली विशेष: मुम्बई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुम्बई के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक गाड़ी का संचालन
बरेली/हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन किया है। यह गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई और 04, 11, 18, 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई से प्रस्थान करेगी। वहीं, काठगोदाम से वापसी यात्रा 13, 20, 27 मार्च, 03, 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई और 05, 12, 19, 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को होगी।
संपूर्ण यात्रा विवरण
मुम्बई सेण्ट्रल से काठगोदाम (09075)ः
गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होती हुई काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी। इसमें बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुंआ और हल्द्वानी शामिल हैं।

(09075)ःगाड़ी काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और वापसी में हल्द्वानी, लालकुंआ, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, डकनिया तलाव, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए मुम्बई सेण्ट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचनाः
इस गाड़ी में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 2 साधारण द्वितीय श्रेणी और 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
