अतिक्रमण और गंदगी पर नगर निगम की सख्ती, हजारों का जुर्माना
हल्द्वानी। शहर में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में बरेली रोड से तीन पानी तक निरीक्षण किया गया, जिसमें सफाई व्यवस्था की अनदेखी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर 7,000 रुपये और सड़क पर सामग्री जमा करने पर 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा, मुखानी क्रियाशाला रोड पर फल-सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने का यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर की सड़कों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखा जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
