युवक की नृशंस हत्या, कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काटकर जंगल में फेंकी लाश
उदयपुर। अवैध संबंध के शक में दो चचेरे भाइयों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसका दायां पैर और प्राइवेट पार्ट काटने के बाद शव को घने जंगल में फेंक दिया। सिर को पत्थर से इतना कुचला गया था कि पहचान करना मुश्किल हो गया।
परिजन पिछले 10 दिन से युवक को ढूंढ रहे थे। जब वे जंगल पहुंचे तो वहां क्षत-विक्षत हालत में शव मिला, जिस पर कीड़े रेंग रहे थे। मामला सायरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
सायरा थाना प्रभारी प्रवीण जुगतावत के अनुसार, 5 मार्च को गोपाल (बदला हुआ नाम) ने अपने भाई रोहित (बदला हुआ नाम) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि रोहित के अनिल (35) और आशीष (32) (बदले हुए नाम) के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
स्॥ह्र ने बताया कि रोहित 24 फरवरी से लापता था। परिजनों ने उसे कई जगह खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 5 मार्च की सुबह भतीजे ने फोन कर बताया कि जंगल में एक शव पड़ा है।
परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। सिर कुचलने के अलावा उसका दायां पैर और प्राइवेट पार्ट भी बेरहमी से काट दिया गया था। शरीर के कटे हुए अंग आसपास तलाशे गए, लेकिन नहीं मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रोहित की शादी 8 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात 
