मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच BJP प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड दौरा आज, लेंगे 3 बड़ी बैठक
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड आ रहे हैं. गौतम का दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इन दिनों उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने सर्दी में भी राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा की हुई है.
आज देहरादून आएंगे दुष्यंत गौतम
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज देहरादून आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि प्रदेश प्रभारी आज ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में तीन बैठकें करेंगे. इससे उत्तराखंड की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. बीजेपी नेताओं की जहां दुष्यंत गौतम की बैठकों पर नजर है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस भी राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं
उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में इन दिनों उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं हैं. बीजेपी के एक बड़े नेता ने नाम न बताने की शर्त पर ईटीवी भारत को बड़ी जानकारी शेयर की है. पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा.
इस पर मशक्कत कर रहा बीजेपी संगठन
बीजेपी सूत्रों से फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से धामी कैबिनेट में एक-एक मंत्री को शामिल किया जा सकता है. इसको लेकर BJP में संगठन स्तर पर मशक्कत चल रही है.
सीएम के दिल्ली दौरे पर चढ़ा था राजनीतिक तापमान
बीते दिनों सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली दौरे पर थे. तब राज्य में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर काफी चर्चा थी. जब सीएम धामी दिल्ली से लौटे तो मीडिया ने उनसे कैबिनेट फेरबदल और विस्तार पर सवाल पूछा था. सीएम ने कहा था कि-
दिल्ली का उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था. ये कोई नया कार्यक्रम नहीं था. ये सामान्य कार्यक्रम था. हो सकता है आप लोगों के लिए कुछ नया हो, तो बता दीजिए. लेकिन मैं तो समान्य स्थिति में ही गया था.
पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड –
महेंद्र भट्ट के बयान से बढ़ी थी चर्चाएं: बीते दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी बयान आया था. उन्होंने साफ किया था कि वो प्रदेश के वर्तमान हालत की रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय हाईकमान को भेज चुके हैं. कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है.
मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्दी होगा. मुख्यमंत्री को ही इस काम का निर्णय लेना है. वे केंद्रीय नेताओं से बात कर रहे हैं. अब कोई संश्य नहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार न हो. मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्दी होगा
.–महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड बीजेपी-

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात 
