Haldwani : पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा ऑपरेशन रोमियो रविवार रात फिर चला तो लोग नियमों का मखौल उड़ाते मिले। कोई ढाबों में पैग लड़ा रहा था तो किसी ने कार की छत को ही बार बना लिया था। वी पुलिस ने रविवार को कइयों को को हिरासत में लिया और कइयों के वाहन सीज कर दिए।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर रविवार रात 9 से रात 11 न बजे तक जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों ब्ल में अभियान चलाया गया। पुलिस के मुताबिक “ऑपरेशन रोमियो” सभी ने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में कर ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की ई गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब में पीकर हुड़दंग करने और बिना कारण कर मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने च वाले कुल 205 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाईकी गई और 66,750 रुपए जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 247 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 9 वाहन सीज किए गए और 9 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट भेजी गई।
82 वाहनों के चालान और चार सीज
हल्द्वानी : परिवहन विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 82 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही टैक्सी, ऑटो, और ट्रक सहित चार वाहनों को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र सिंघवान, परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती ने टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई रिक्शा, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि के टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, यूनिफॉर्म, हेलमेट, सीटबेल्ट, नो पार्किंग आदि अभियोग में वाहनों के चालान किये। प्रवर्तन कार्रवाई हल्द्वानी गौलापार चोरगलिया, हल्द्वानी – लालकुआं और रुद्रपुर मार्ग पर की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र पवार, चंदन डेला, अनिल कार्की, गोदान सिंह और मोहम्मद दानिश रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
