- चाइनीज मांझे की चपेट में आने से रेलवे के जेई की हुई मौत।
हरिद्वार- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चाइनीज मांझे के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मामला हरिद्वार में गुरुकुल इलाके का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति के गले में अचानक से मांझा फंस गया, जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त सुलेख चंद निवासी बेगमपुर बहादराबाद के रूप में हुई है। सुलेख चंद पंजाब में रेलवे में बतौर जेई कार्यरत थे। सोमवार को सुलेख चंद अपनी पत्नी अरुणा देवी को एम्स ऋषिकेश से दिखाकर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में गुरुकुल के पास उनके गले में मांझा फंस गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिद्वार नगर निगम की टीम तत्काल सुलेख चंद को घायल अवस्था में हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि चाइनीज मांझा से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था, जहां उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।बता दें कि पुलिस ने पहले ही चाइनीज मांझे को लेकर सख्ती कर रखी थी, फिर चाइनीज मांझा चोरी-छिपे हरिद्वार में बिका है, जिसका परिणाम ये है कि बसंत पंचमी के दिन ही 35 लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आए, जिनका जिला हॉस्पिटल में उपचार किया गया। वहीं सोमवार को चाइनीज मांझे की वजह से रेलवे के जेई की मौत हो गई।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
