देहरादून। वित्त विभाग की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) में खामी की वजह से प्रदेश के हजारों कर्मचारी-शिक्षकों को इस महीने समय पर वेतन नहीं मिल पाया। सबसे ज्यादा समस्या विभिन्न अस्पतालों में गोल्डन कार्ड के जरिए उपचार करा रहे कर्मचारियों के सामने भी आ रही है। आईएफएमस ठीक न होने से उनकी पे स्लिप नहीं बन पा रही हैं।
राज्य में आईएफएमएस सिस्टम लागू होने से कर्मचारियों क वेतन भुगतान का सिस्टम काफी हद तक सुधरा है। लेकिन इस महीने कर्मचारियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। सोमवार को फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज

66 सभी कार्मिकों के वेतन-पेंशन तैयार है। भुगतान के लिए राज्य में पर्याप्त प्रावधान है। डेटा सेंटर में हार्डवेयर की समस्या के कारण कुछ दिक्कत आई है। उम्मीद है इसका जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा। सभी का वेतन और पेंशन जारी हो जाएगी।
- दिलीप जावलकर, वित्त सचिव
एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने हिन्दुस्तान को बताया कि आमतौर पर हर कर्मचारी-शिक्षक का वेतन महीने की आखिरी तारीख तक बैंक खाते में आ जाता है। इस बार तीन तारीख हो चुकी है, लेकिन सिस्टम ही लॉगिन नहीं हो पा रहा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने भी वेतन जारी न होने पर हैरानी जताई। चौहान ने कहा कि प्रदेश के
साढ़े तीन लाख से ज्यादा शिक्षक, कर्मचारी और पेंशन पूरी तरह से अपने वेतन और पेंशन पर निर्भर हैं। समय पर वेतन-पेंशन न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दूसरी तरफ, कोषागार निदेशक दिनेश चंद्र लोहनी ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्या आई है। कोशिश की जा रही है आज ही देर रात तक वेतन जारी कर दिया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना 
