हिस्ट्रीशीटर ने खुद को तमंचे से मारी गोली
रुड़की- रूड़की के झबरेडी कला गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी ही कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपको बता दें कि रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर है। बताया गया है कि योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचें जहा पर उन्हें योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नें खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
