देहरादून- उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर जारी है , पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश जहां मुसीबत का सबब बनी हुई है वहीं मैदानी इलाकों में भी रुक रुक कर हो रही है बारिश। प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई से 7 जुलाई तक इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी के मुताबिक आज यानी 5 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 6 जुलाई को देहरादून नैनीताल चंपावत टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि शेष जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा देहरादून टिहरी पौड़ी और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों पर मलबा, कटाव होने, नदी नालों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
नैनीताल– अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जानकारी देते हुये अवगत कराया कि मौसम विभाग, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों में 05 व 06 जुलाई तक वर्षा का वाच/आरेन्ज अलर्ट एवं दिनांक 07 व 08 जुलाई तक अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों /संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

