हल्द्वानी- नैनीताल जिले में ढाई हजार लोगों को इस वर्ष रोजगार दिए जाने का लक्ष्य जिला उद्योग केंद्र द्वारा निर्धारित किया गया है। हल्द्वानी स्थित जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लगभग ढाई हजार लोगों को इस वर्ष में स्वरोजगार से जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें लगभग 6 करोड़ रुपए की सब्सिडी दिए जाने का लक्ष्य है। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिले का कोई भी युवा यदि स्वरोजगार करना चाहता है तो वह तत्काल जिला उद्योग केंद्र में संबंधित स्वरोजगार की हेतु आवेदन कर सकता है जिससे कि उनको सब्सिडी युक्त ऋण दिया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

