देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को सख्ती के साथ व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए। साफ किया कि बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को प्रदेश भर के सभी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश भर के जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, संयुक्तचिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्र सहित मेडिकल कालेजों में बायोमेट्रिक उपस्थित अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में बिना अवकाश लिए गायब रहने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके लिए सीएमओ को भी निर्देश जारी किए गए। सीएमओ एसीएमओ के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले कार्मिकों का वेतन काटने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत 

