- सड़क दुर्घटनाओं में बीटेक के छात्र-छात्रा समेत तीन की मौत
देहरादून: क्लेमेनटाउन और धूलकोट के जंगल में हुए दो सड़क हादसों में तीन की जान चली गई। पहले हादसे में क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सेना के ट्रक की चपेट में आने से बीटेक के छात्र-छात्रा की मौत हो गई। । वहीं, धूलकोट के जंगल में तीन न कारों की टक्कर में एक युवक की जान गई। सेना के ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज – कर लिया गया है।
प्रकृति विहार क्लेमेनटाउन निवासी रघुवर दत्त तिवाड़ी ने बताया कि उनका भांजा वैभव जोशी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अपनी दोस्त रितिका के साथ स्कूटी से उसके घर बालावाला जा रहा था। टर्नर रोड सी-24 के निकट ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वेलमेड अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन संदीप कुमार ने बताया कि हादसा सेना के ट्रक से हुआ है।

उधर, शुक्रवार को प्रेमनगर स्थित धूलकोट के जंगल में तीन कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह साढ़े सात बजे हुई। एक कार सेलाकुई से देहरादून की ओर जा रही थी, जबकि दो कारें देहरादून से सेलाकुई की तरफ आ रही थीं। अचानक एक कार विपरीत दिशा में चली गई, जिसके बाद तीनों कारों की टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी झाझरा अमित शर्मा ने बताया कि वेन्यू कार का चालक सचिन, निवासी मोथरोवाला पंजाब से देहरादून आ रहा था। हादसे में सचिन की मृत्यु हो गई। घायलों में रोहित (सुद्धोवाला प्रेमनगर), अमित शर्मा (साउथ ईस्ट दिल्ली) और जसविंदर सिंह (श्यामपुर हरिद्वार) शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती 
