उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। अल्मोड़ा-बेरीनाग-थल मार्ग पर बरड़ बैंड के पास उफनते बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई…जबकि दूसरे को घायल अवस्था में बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के रहने वाले दोनों युवक दारमा घाटी घूमने गए थे। रविवार देर रात घर लौटते समय थल से करीब तीन किलोमीटर पहले बरड़ बैंड के पास यह घटना हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए
Ad

बताया जा रहा है कि रात में हुई तेज बारिश के कारण सड़क पर बहने वाला बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। दोनों युवक स्कूटी से नाला पार कर रहे थे तभी तेज बहाव उन्हें वाहन समेत बहा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

रात का समय होने और इलाके में सन्नाटा रहने के कारण घटना का तुरंत पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खराब मौसम और अंधेरे के चलते रात में बचाव अभियान चलाने में कठिनाई बताई सोमवार सुबह पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने नाले से एक युवक का शव बरामद किया…जबकि दूसरे युवक को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती

इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी रास्तों और उफनते नालों को पार करना कितना खतरनाक हो सकता है…यह हादसा एक बार फिर इसकी गंभीरता को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें