हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी

चीफ इंजीनियर ने सात टीमों के साथ सुबह-सुबह की छापेमारी, कनेक्शन काटकर मीटर किए सीज

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में सात टीमों ने क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 108 घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विद्युत विभाग की टीमों ने जांच के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए और मीटर सीज कर दिए। विभाग अब बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

अभियान के दौरान क्षेत्र में विद्युत लाइन लॉस 50 से 55 प्रतिशत तक पाया गया। इतनी अधिक लाइन लॉस मिलने के बाद विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी से विभाग को राजस्व का नुकसान होता है और इसका असर नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। विभाग की ओर से आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें