नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन, शासन को भेजी गई अध्ययन रिपोर्ट, जल्द हो सकता है कोई बड़ा फैसला

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बाद धारण क्षमता को लेकर एक अध्ययन किया गया है.

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून: उत्तराखंड में कैंची धाम के लिए धारण क्षमता का आकलन कर लिया गया है. पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक विस्तृत अध्ययन किया है, जिसके आधार पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या और यात्रा को रेगुलेट करने की तैयारी की जा रही है. पहले से ही पर्यटकों की भारी संख्या झेल रहे कैंची धाम में फिल्म हनुमान अंश के रिलीज होने के बाद दबाव काफी ज्यादा बढ़ा है.

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे

प्रदेश के तमाम धार्मिक और पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिहाज से सुविधाजनक बनाने की कोशिश हो रही है. इस दौरान खास तौर पर चिंता उन स्थलों को लेकर है, जहां पर जरूर से ज्यादा श्रद्धालुओं या पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. इन्हीं में से एक कैंची धाम भी है, जहां लगातार काफी संख्या में पर्यटक बढ़ रहे हैं.

कैंची धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से न सिर्फ उस इलाके में जाम की समस्या बढ़ी है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या को निश्चित करने का निर्णय लिया है. इसके लिए पर्यटन विभाग ने बाकायदा आंकड़ों के हिसाब से जिला प्रशासन की मदद से विस्तृत अध्ययन भी किया है, जिसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप

इस रिपोर्ट में पर्यटकों की संख्या, यहां आ रही गाड़ियों की संख्या, पार्किंग की स्थिति और यहां रुकने के लिए मौजूद व्यवस्थाओं की स्थिति का पूरा आकलन कर लिया है. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर पर्यटन विभाग ने यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की धारण क्षमता का निर्धारण करने जा रहा है.

नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि कैंची धाम में ट्रैफिक की समस्या काफी ज्यादा रही है. मौजूदा पर्यटकों की संख्या के हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है. पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके, उसी के हिसाब से काम चल रहा है. इसके लिए एक विस्तृत अध्ययन भी कराया गया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किए गए अध्ययन के आधार पर राज्य में कैंची धाम के लिए धारण क्षमता का निर्धारण कर लिया जाएगा. वैसे इससे पहले पंजीकरण के आधार पर पर्यटकों को कैंची धाम आने देने की व्यवस्था पर काम चल रहा है. कैंची धाम से जुड़ी रिपोर्ट शासन को भेज दी है और अब पर्यटन विभाग जल्द ही प्री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें