हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती

हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी के अंतर्गत विद्युत लाइनों एवं संबंधित उपकेंद्रों में निर्माण और अनुरक्षण कार्य के चलते 12 और 14 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
Ad

विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को टीपी नगर विद्युत उपखंड के अंतर्गत देवला चौड़, खन्ना फार्म, धौलाखेड़ा और कमलुवागांजा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ बंदोबस्ती, गोरापड़ाव सहित आसपास की कॉलोनियां और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा गन्ना सेंटर, फल मंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कार्य के अनुसार बिजली बाधित रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे

वहीं, 14 अक्टूबर को टीपी नगर, फुलचौड़, फुटकुआं, धौलाखेड़ा और कमलुवागांजा से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, जज फार्म, वर्ल्ड बैंक क्षेत्र, कैनालपुर, हरिनगर और लामाचौड़ सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही विद्युत लाइनों के आसपास सावधानी बरतने और विभागीय कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रकृति के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें