हरणा-शीतला मार्ग पर आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक व्यक्ति की मृत्यु
अल्मोड़ा,: जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि हरणा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के नेतृत्व में तथा SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त आल्टो वाहन संख्या UK04TA2441 में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दो घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु खैरना अस्पताल भिजवाया।
घायल व्यक्तियों का विवरण:
- किशोर कुमार, उम्र 35 वर्ष।
- कैलाश राम, उम्र 46 वर्ष।
दुर्घटना में आनंद राम, पुत्र डूंगर राम, उम्र 55 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप 
